Dhanbad News: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, बढ़ा पारा

Dhanbad News: जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. गुरुवार को सुबह में कोहरा का नजारा देखने को मिला है. हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण ठंड में थोड़ी कमी आयी है.

गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा. चार जनवरी तक तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसके बाद फिर से ठंड का असर बढ़ेगा. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है. उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित पश्चिमी विक्षोभ, जो एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है और जिसका मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त है. पंजाब और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई. प्रेरित ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनी हुई है. इसका असर जिले में दिख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >