Dhanbad News: अपराधियों ने चाकू से किशोर का गला रेता, हालत नाजुक, रिम्स रेफर

Dhanbad News: गोमो के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में देरशाम हुई घटना

Dhanbad News: गोमो के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में देरशाम हुई घटना Dhanbad News: गोमो के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब छह बजे अपराधियों ने मो शमीम मंसूरी (16) का चाकू से गला रेत दिया. इससे शमीम बुरी तरह जख्मी हो गया. परिजनों ने गंभीर हालत में उसे एसएनएमएमसीएच पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख रिम्स रेफर कर दिया. मो शमीम हरिहरपुर का ही रहने वाला है. उसके परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम सूचना मिली कि अज्ञात अपराधियों ने बेटे पर चाकू से हमला किया है. घर से कुछ दूरी पर मो शमीम लहूलुहान स्थिति में पड़ा मिला. परिजन तत्काल उसे एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे. अस्पताल के इमरजेंसी में उसके गले में पांच स्टिच लगाये गये. उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. रात आठ बजे परिजन एंबुलेंस से मो शमीम को रिम्स ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >