Dhanbad News: कीटनाशक खाने वाली किशोरी की इलाज के दौरान मौत

Dhanbad News: मोबाइल को लेकर भाई से झगड़ा के बाद खाया था कीटनाशक

Dhanbad News: मोबाइल को लेकर अपने भाई के साथ हुए झगड़े के बाद गुस्से में आकर कीटनाशक खाने वाली मनईटांड़ की 14 वर्षीया किशोरी की शुक्रवार की रात एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी. शनिवार को सरायढेला थाना में मृतका के पिता चंद्रशेखर महतो के फर्दबयान के बाद किशोरी का शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. पिता ने बताया कि 10 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गये थे. इसी दौरान घर में बेटा और बेटी मोबाइल को लेकर आपस में झगड़ बैठे. वह खेती का काम करते हैं. इस वजह से घर में कीटनाशक रखा था. गुस्से में आकर बेटी ने कीटनाशक खा लिया. जब घर पहुंचे, तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है. इसके बाद बेटी को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. वहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये, जहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >