Dhanbad News: टुंडी में पेड़ से गिर कर किशोर की मौत

Dhanbad News: मनियाडीह पंचायत के गाड़ीटांड़ की घटना

Dhanbad News: टुंडी.

पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह पंचायत के गाड़ीटांड़ का एक किशोर की पेड़ से गिर कर मौत होने की खबर है. मृतक सुरेश कोल का पुत्र था. घटना शुक्रवार शाम की बताई जाती है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शिकायत नहीं दी है.

टुंडी में बाइक से गिर कर अधेड़ घायल :

टुंडी थाना के पास स्थित बैरियर से समीप अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से पोखन महतो(55) घायल हो गया. उसके पैर में काफी चोट आयी है. वह टुंडी से गोविंदपुर की ओर जा रहा था. अचानक बैरियर के पास आगे से गाड़ी आता देख ब्रेक लगा देने से वह बाइक समेत गिर पड़ा. उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी टुंडी ले जाया गया, जहां से उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >