Dhanbad News: महिला की चेन छीनती किशोरी पकड़ायी, पिटाई

तेलीपाड़ा सिमलडीह स्थित बजरंग बली मंदिर के पास यज्ञ के दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे थे. इस दौरान यज्ञ स्थल से महिला की चेन छीनती किशोरी पकड़ायी.

धनबाद.

तेलीपाड़ा सिमलडीह स्थित बजरंग बली मंदिर के पास यज्ञ के दौरान क्षेत्र के हजारों महिला- पुरुष श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे थे. इस दौरान एक किशोरी अपने दांतों से महिला के गले में पहने सोने की चेन काटने लगी. इस बीच महिला की नजर उसपर पड़ गयी और किशोरी को पकड़कर उसकी पिटाई की गयी. इसके बाद उसे धनबाद थाना के हवाले कर दिया गया. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

क्या है मामला

लॉ कॉलेज के पास निवासी तरुण सिंह की पत्नी अर्चना देवी अपनी बेटी दिव्या सिंह व दिवांकी सिंह के साथ यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर रही थी. उनके पीछे झाझा की रहने वाली किशोरी भी परिक्रमा कर रही थी. मौका देख वह अर्चना देवी के गले में पहने सोने की चेन को दांतों से काटने लगी. इस बीच अर्चना देवी की नजर पड़ने पर उन्होंने चेन पकड़ लिया. इस पर किशोरी भागने लगी. शोर मचाने पर सभी महिलाओं ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. यह देख वहां मौजूद किशोरी की अन्य साथी भाग खड़ी हुई. इसके बाद महिलाओं ने किशोरी को पुलिस के हवाले कर दिया. थाना में किशोरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी. उसने अपना नाम अंशु बताया. वह बार-बार अपना नाम व पता गलत बता रही है. उसके बताये पते का सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस ने उसे देवघर स्थित नारी निकेतन भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >