निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल मोड़ एनएच में सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में गोपीनाथपुर निवासी मंगल भुईयां की मौत हो जाने से आक्रोशित लोगों व मृतक के परिजनों ने खुदिया फाटक सिंदरी मोड़ एप्रोच रोड पर प्रदर्शन करते हुए एमपीएल का ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया था. मंगलवार की शाम 4 बजे तक पूरे एमपीएल में कोयला, फ्लाई एश का ट्रांसपोर्टिंग ठप रहा. इस दौरान पुलिस ने घटना की सच्चाई को लेकर सिनेमा हॉल मोड़ में लगा सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला. सोमवार की रात करीब 10 बजे घटना घटी थी. मंगलवार की शाम 4 बजे वार्ता हुई. 18 घंटे तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा.
शव के साथ जारी रहा प्रदर्शन, 10 लाख मुआवजा का मिला आश्वासन.
सोमवार की देर रात से ही एमपीएल का ट्रांसपोर्टिंग ठप कर मुआवजा की मांग स्थानीय लोग करने लगे. आश्रितों के समर्थन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस के डीएन यादव, अर्जुन भुईयां, भाजपा नेता मनोज सिंह प्रखंड अध्यक्ष काग्रेस संतोष कुमार राय सहित अन्य ने समर्थन किया. मृतक के परिजनों ने खुदिया एमपीएल एप्रोच रोड पर शव रख कर मुआवजे की मांग पर अड़ हुऐ थे. लगभग 4 घंटे के बाद एमपीएल प्रबंधन की ओर से भाकपा माले कार्यालय निरसा में मृतक के परिजन ,स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रबंधन कि ओर से विकास नोनिया के समक्ष वार्ता हुई.
10 लाख मुआवजा देने पर बनी सहमति
जिसमें मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए का चेक देने पर सहमति बनी. दाह संस्कार के लिए 50000 रुपए देने की बात कही गई. सड़क दुर्घटना में घायल पंकज ठाकुर एवं गंगा भुईयां को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा के बाद मृतक के आश्रितों ने एमपीएल का परिचालन शुरू करवाया।. मृतक का दो बेटी व एक बेटा है. मृतक अपने पिता अर्जुन भुईयां का इकलौता पुत्र था.
