Dhanbad News : मिठाई दुकानदार को चाकू मार पर 30 हजार लूटा, आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News : मिठाई दुकानदार को चाकू मार पर 30 हजार लूटा, आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News : तोपचांची बाजार स्थित मिठाई दुकानदार सुजीत कुमार दत्ता पर शनिवार की रात चाकू से हमला कर 30 हजार रुपये लूट लिये. लहूलुहान अवस्था में सुजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर है. सुजीत के पिता हाराधन मोदक ने इस संबंध में हाड़ी मोहल्ला निवासी रॉबिन रविदास के खिलाफ तोपचांची थाना में मामला दर्ज कराया. बताया कि दुकान बंद कर सुजीत अपने घर तोपचांची बाजार स्थित कलाली बाड़ी लौट रहा था, उसी समय रॉबिन ने उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर तीस हजार रुपये लूट लिये. इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >