Dhanbad News: एसयूवी व कार में आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल

पुटकी- जामाडोबा (भागा) लिंक रोड पर भागाबांध फाटक के पास बुधवार की शाम एक एसयूवी और एक कार में जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुटकी.

पुटकी- जामाडोबा (भागा) लिंक रोड पर भागाबांध फाटक के पास बुधवार की शाम एक एसयूवी व एक कार में जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से पुटकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा. जबकि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग गाड़ी छोड़ भाग गये. जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पुटकी की ओर से जामाडोबा जा रही थी. वहीं स्विफ्ट डिजायर कार जामाडोबा की ओर से पुटकी की ओर आ रही थी. भागाबांध फाटक के पास दोनों वाहनों की आमने- सामने से जोरदार टक्कर हो गयी. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

स्टील गेट में बाइक सवार ने महिला को मारा धक्का, हालत गंभीर

धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी शिशु पाल मोदक की पत्नी प्रतिमा देवी को अज्ञात बाइक चालक ने मंगलवार की शाम स्टील गेट में धक्का मार दिया. इससे उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. आसपास के लोगों की मदद से उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां स्थित गंभीर देख उन्हें सेंट्रल अस्पताल और फिर दुर्गापुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां महिला का इलाज चल रहा है. घायल महिला की पुत्री रीना देवी ने बुधवार को अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >