मारवाड़ी विद्यालय झरिया में समर कैंप का आयोजन

मारवाड़ी विद्यालय झरिया में शुक्रवार को समर कैंप का आयोजन किया गया.

झरिया.

मारवाड़ी विद्यालय झरिया में शुक्रवार को समर कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित कटेसरिया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण भोजगढ़िया, संयुक्त सचिव महेश जालूका, अनूप लिल्हा, अनिल केजरीवाल आदि ने किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ड्राइंग कंपीटीशन, सलाद बनाओ, म्यूजिकल चेयर, पासिंग बॉल व फैंसी ड्रेस कंपीटीशन में हिस्सा लिया. बच्चों ने जमकर मस्ती की. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. श्री कटेसरिया ने कहा कि समर कैंप में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका सपना सिंह ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक एम मिश्रा, सह प्रभारी मनोज रवानी, सपना सिन्हा, रेखा पोद्दार, शिक्षक संजय भट्ट, संजीत जायसवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >