Dhanbad News: दामोदर में डूबे सुमित का पांचवें दिन भी नहीं चला पता, परिजन चिंतित

Dhanbad News: आज बागड़ा पुल से मोहलबनी तक चलेगा ऑपरेशन

Dhanbad News: आज बागड़ा पुल से मोहलबनी तक चलेगा ऑपरेशनDhanbad News: दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट पर चार नवंबर को नहाने के क्रम में डूबे भीमकनाली निवासी दिलीप राय के पुत्र सुमित का पांचवें दिन रविवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया. बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम ने तेलमच्चो ब्रिज से बारकी पुल तक लगभग छह किलोमीटर नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे ऑपरेशन बंद कर दिया गया. इसके बाद एनडीआरएफ टीम सड़क मार्ग से मोहलबनी घाट रवाना हो गयी. सोमवार को पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जायेगा. सीओ श्री किस्कू ने बताया कि बागड़ा पुल तक नदी के दोनों किनारे पर खोजबीन की गयी, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया. अब बागड़ा पुल से आगे झरिया सीओ के नेतृत्व में खोजबीन की जायेगी.

नदी में डूबे थे नौ युवक, तीन को बचाया गया, पांच के शव निकले, एक लापता

विदित हो कि चार नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट पर नहाने के क्रम नौ युवक नदी में डूब गये थे. घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने तीन युवकों को बचा लिया था. वहीं पांच युवकों का शव नदी से निकाला गया. वहीं एक युवक सुमित राय लापता है. सुमित के परिजन रविवार को भी उसके मिलने की आस में दिन भर नदी किनारे बैठे रहे. मौके पर पूर्व जिप सदस्य सुभाष राय, यमुना राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >