Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में ‘प्रकाश-26 में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

Dhanbad News: कर्तव्य के 14वें वार्षिकोत्सव में 800 से अधिक छात्रों की रही भागीदारी

Dhanbad News: धनबाद. आइआइटी आइएसएम धनबाद के पेनमैन ऑडिटोरियम में रविवार को कर्तव्य के 14वें वार्षिकोत्सव ‘प्रकाश’26 का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर कर्तव्य के विभिन्न केंद्रों के साथ-साथ धनबाद के कई प्रमुख स्कूलों से आये 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रकाश’26 के तहत बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर प्रस्तुति, गायन, नाटक और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सीखने और सोचने की नयी दिशा भी दिखायी.

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति :

कार्यक्रम में धनबाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. वहीं सेल के मुख्य महाप्रबंधक राजीव तिवारी, आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा, उप निदेशक प्रो धीरज कुमार, संस्थान के शिक्षक, अधिकारी और कर्तव्य के स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत कर्तव्य परिचय, दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कर्तव्य वृत्तचित्र प्रदर्शन और प्रदर्शनी उद्घाटन किया गया.

‘प्रकाश’ जागरूकता और बदलाव का प्रतीक :

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने कर्तव्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है. उन्होंने ‘प्रकाश’ को जागरूकता, जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया. साथ ही उन्होंने छात्रों को बड़े लक्ष्य तय करने, लेकिन जमीन से जुड़े रहने की सीख दी.

नवाचार और निरंतर सीखने पर जोर :

मुख्य अतिथि आशीष गंगवार ने कर्तव्य के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए छात्रों से निरंतर सीखने, नवाचार और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया. वहीं सेल के मुख्य महाप्रबंधक राजीव तिवारी ने ‘प्रकाश’26 को एक स्वप्न परियोजना बताते हुए सामाजिक कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >