Dhanbad News: अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया से रूबरू हुए आइआइटी के स्टूडेंट्स

Dhanbad News: आइएसएम पहुंची इसरो की स्पेस ऑन व्हील्स का हुआ लोकार्पण

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद का परिसर में गुरुवार को अंतरिक्ष विज्ञान का रोमांच दिखा. बुधवार को संस्थान पहुंची नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) हैदराबाद से संचालित इसरो की स्पेस ऑन व्हील्स (चलंत अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी ) का उद्घाटन गुरुवार को आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने किया. उद्घाटन समारोह में उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार, डीन (एकेडमिक) प्रो एमके सिंह, डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) प्रो एसके गुप्ता, एसोसिएट डीन प्रो संजय मंडल और रजिस्ट्रार प्रभोध पांडेय सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

रॉकेट, सैटेलाइट और सिमुलेशन का लाइव अनुभव

इसरो की स्पेस ऑन व्हील्स एक चलंत स्पेस म्यूजियम है, जिसमें भारतीय प्रक्षेपण यानों के मॉडल, रॉकेट लॉन्च सिमुलेशन, सैटेलाइट सिस्टम और रिमोट सेंसिंग तकनीक को बेहद रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया है. इंटरएक्टिव डिस्प्ले के जरिये छात्रों को बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष तकनीक मौसम, आपदा प्रबंधन, कृषि और संचार में कैसे उपयोगी है. एनआरएससी के विशेषज्ञों से आइआइटी के छात्रों से सीधा संवाद कर अंतरिक्ष विज्ञान की कई अहम जानकारियां दी. इससे कैंपस में विज्ञान और जिज्ञासा का माहौल बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >