Dhanbad News: केरल व गुजरात की तरह ग्राम पंचायत में व्यवस्था करें सुदृढ़ : जिप अध्यक्ष

Dhanbad News: पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 को लेकर शनिवार को न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में रांची से आए राज्य प्रशिक्षक सुजीत नायक ने गरीबी मुक्त व बेहतर आजीविका वाली पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त, स्वच्छ और हरित, आत्मनिर्भर आधारभूत संरचना, सामाजिक रुप से न्यायपूर्ण और सामाजिक रुप से सुरक्षित, सुशासन तथा महिला हितैषी पंचायत पर विस्तार आदि को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया.

जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने इस दौरान कहा की पंचायत स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल, जल संचयन सहित विभिन्न पैरामीटर पर काम करना चाहिए. उन्होंने केरल व गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ग्राम पंचायत व्यवस्था बहुत सुदृढ़ है, उसी तरह हमें भी पंचायत के अस्पताल व विद्यालय को निजी अस्पताल व विद्यालय के जैसे बनाने की दिशा में काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था सशक्त होगी तो ग्राम स्तर पर विकास होगा. कहा कि सभी नौ पैरामीटर पर बेहतरीन कार्य करें. कार्य की डाटा एंट्री समय पर करें साथ ही प्रखंड प्रमुख, मुखिया व प्रखंड विकास पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें. कार्यक्रम में जीप अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, डीपीएम तौहिद आलम, राज्य प्रशिक्षक सुजीत नायक, राज्य समन्वयक अरशद अंसारी, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, व अंचल अधिकारी, मुखिया, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य आदि थे.

पहले की तरह इसमें भी करेंगे उत्कृष्ट प्रदर्शन : डीडीसी

उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने कहा कि पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 की भांति इसमें भी सभी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें. ग्रामीण विकास के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण पहल है. इससे पंचायत स्तर पर क्या-क्या सुधार करने हैं, इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी. उन्होंने कहा कि सूचकांक का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को श्रेष्ठ तरीके से धरातल पर उतरना है. योजना की रीढ़ पंचायत राज व्यवस्था है. पंचायती राज के राज्य समन्वयक अरशद अंसारी ने कहा कि वैश्विक विकास में पंचायत का विकास अति महत्वपूर्ण है. उन्होंने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने का अनुरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >