Dhanbad News : कपुरिया फुटबॉल ग्राउंड में शनिवार को ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा महिलाए के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में काफी संख्या में घरेलू महिलाओं ने भागीदारी निभायी. उद्घाटन कपुरिया के मुखिया ममता देवी, जैक सदस्य डॉ अरुण महतो व जीपीटीसी के प्रशिक्षक रंजीत दसौंधी ने संयुक्त रूप से किया. विभिन्न स्पर्द्धाओं में हिस्सा लेने वाली महिलाओं में सौ मीटर रेस में अनिता देवी, यशोदा देवी, डोली देवी, सीता देवी, वीणा देवी, एक किमी पैदल चाल में डॉली देवी, अनिता देवी, ललिता देवी, सुंदरा देवी, लखी देवी, म्यूजिकल चेयर में चंद्राणी माजी, वीणा देवी, गीता देवी, विमला देवी व पूनम देवी, बॉल थ्रो में रीता देवी, ललिता देवी, पूनम देवी, लखी देवी, सावित्री देवी ने क्रमश: प्रथम पांच स्थान प्राप्त किया. संचालन जीपीटीसी के प्रशिक्षक रंजीत दसौंधी ने किया. मौके पर दिनेश महतो, कार्तिक महतो, अशोक महतो, धर्मेंद्र कालिंदी, शंभु महतो, ललित गोप, भागीरथ महतो, उत्तम गोप, रीता महतो, सोहराय महतो आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
