Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में बदलेगी मरीजों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अब सी-डैक सॉफ्टवेयर में दर्ज होगा विवरण

Dhanbad News: पहले की तरह जारी रहेगा स्कैन एंड शेयर सिस्टम

Dhanbad News: पहले की तरह जारी रहेगा स्कैन एंड शेयर सिस्टमDhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में मरीजों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब और आधुनिक होने जा रही है. अस्पताल में फिलहाल भारत सरकार के नेक्स्ट जेन सॉफ्टवेयर के माध्यम से ओपीडी मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है. लेकिन अब इसे बदलकर सी-डैक के नये सॉफ्टवेयर पर स्थानांतरित किया जा रहा है. इस नयी व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीजों का समस्त विवरण जैसे नाम, पता, उम्र, रोग विवरण, चिकित्सक का नाम आदि सी-डैक के एकीकृत प्लेटफॉर्म पर दर्ज होगा.

मरीजों के डाटा प्रबंधन में बढ़ेगी पारदर्शिता

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सी-डैक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल शुरू होने से मरीजों के डाटा प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी और रिकॉर्ड को राज्य स्तर पर एकीकृत करने में सुविधा होगी. इसके तहत मरीज का पूरा मेडिकल इतिहास भविष्य में आसानी से देखा जा सकेगा. इससे डॉक्टरों को उपचार में भी सहायता मिलेगी. हालांकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव नहीं होगा. पहले की तरह स्कैन एंड शेयर की व्यवस्था जारी रहेगी. इसके तहत मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. इससे मरीजों को अलग से फॉर्म भरने की झंझट से राहत मिलेगी और प्रतीक्षा समय भी घटेगा.

रिपोर्टिंग में आयेगी तेजी, नहीं होगा लिंक की समस्या

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नेक्स्ट जेन सॉफ्टवेयर की सीमाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सी-डैक प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने का निर्णय लिया है. यह सॉफ्टवेयर देश के कई प्रमुख सरकारी अस्पतालों में पहले से लागू है. एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ डीके गिंदाैरिया ने बताया कि नये सिस्टम लागू होने से रिपोर्टिंग और मरीजों के डेटा विश्लेषण में भी तेजी आयेगी. हमारा उद्देश्य मरीजों को बेहतर सुविधा और तेज रजिस्ट्रेशन सेवा उपलब्ध कराना है. तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर्मियों को नये सॉफ्टवेयर के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. अगले कुछ दिनाें में इसका ट्रायल शुरू होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >