Dhanbad News: एक ही रात छह घरों का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति चोरी

Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र की कालीमाता कॉलोनी की घटना, लोगों में आक्रोश

Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र की कालीमाता कॉलोनी में सोमवार की रात चोरों ने छह आवासों का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. मंगलवार की सुबह लोगों ने घटा की सूचना निरसा पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की. पांच माह के अंदर चोरी की यह दूसरी घटना है. इससे कॉलोनी के लोगों में दहशत है. इस संबंध में निरसा थानेदार अनिल शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. जल्द मामले का उद्भेदन होगा.

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि रात में चोरों ने सबसे पहले कालीमाता कॉलोनी निवासी शशि भूषण सिंह के बंद आवास का ताला तोड़ कर तीन लाख के जेवरात की चोरी कर ली. इसके बाद जितेन्द्र सिंह के आवास का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये नकदी के अलावा तीन लाख के जेवरात की चोरी कर ली. इसी तरह विभूति सिंह, शोभा सोरेन व आजाद अली के बंद आवास का ताला तोड़ कर आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर ली. मो आसिफ आजाद के आवास में अलमारी व बक्सा तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण की चोरी कर ली. इनके परिजन शादी में गांव गये थे. वहीं रजनीकांत के गैराज का ताला तोड़कर साइकिल चुरा ली. जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह रात में घर में ताला बंद कर बाहर गये थे. पत्नी व परिवार अन्य सदस्य गांव गये हुए हैं.

घटना से कॉलोनी के लोगों में आक्रोश

चोरी की घटना से कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है. लोगों ने बताया कि पांच माह के अंदर चोरी की यह दूसरी घटना है. पुलिस के प्रति आक्रोश लोगों ने नाराजगी जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >