कांवरिया हत्याकांड में एसआइटी गठित, आज बेहड़ा आयोगी टीम

कांवरिया असित मंडल की हत्या में शक की सूई घूम रही है.

श्रावणी मेला के दौरान घटित कांवरिया हत्याकांड में तफ्तीश करने एसआइटी रविवार को धनबाद जायेगी. बांका एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया है. उसमें कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार व सुभाष पासवान को शामिल किया गया है. चूंकि कांवरिया असित मंडल की हत्या का तार धनबाद से भी जुड़े रहने की आशंका प्रबल होती जा रही है. पूरी सुनियोजित ढंग से अंजाम दिये गये हत्याकांड की वजह में आपसी या पुरानी रंजिश या अन्य नजदीकी वजह हो सकती हैं. कांवरिया वेश में घटना को अंजाम देने वाला अपराधी या तो असित मंडल के साथ काफी नजदीक रह कर यात्रा कर रहा होने वाला रहे या फिर उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने वाला होगा. इधर पुलिस टीम ने यह दावा किया है कि कांवरिया हत्याकांड का खुलासा जल्द कर लिया जायेगा. प्रारंभिक अनुसंधान में एसआइटी टीम ने मोबाइल छीनने के प्रयास में हत्या की कही जा रही बात को भ्रामक व जांच की दिशा को प्रभावित मात्र करने वाला नजर आ रहा है. विदित हो कि कटोरिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ मोड़ पर स्थित छपरहिया धर्मशाला के सामने गत 25 जुलाई गुरुवार की रात्रि धनबाद जिला के टुंडी थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी विकास मंडल के पुत्र सह कांवरिया असित मंडल की धारदार चाकू के प्रहार से निर्मम हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर कटोरिया थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >