दहशत का लेटर: अमन सिंह गैंग ने ली धनबाद के सिंह मेंशन पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे

Singh Mansion Dhanbad: धनबाद के चर्चित सिंह मेंशन पर हुए बम हमले में नया मोड़ आ गया है. गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने एक वायरल पर्चे के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पत्र में धनबाद को श्मशान बनाने और व्यापारियों से रंगदारी की खौफनाक धमकी दी गई है. पुलिस अब इस वायरल दावे की सच्चाई और हमलावरों की तलाश में जुटी है.

Singh Mansion Dhanbad, धनबाद : धनबाद के सरायढेला स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर देर रात कुछ अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. घटना के बाद हमलावर फरार हो गये उसके बाद से लेकर अब तक पुलिस जांच रही है. हालांकि अब तक वारदात को अंजाम देने वाले का पता नहीं चल सका है. लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है. जिसमें गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने घटना की जिम्मेवारी ली है.

क्या लिखा गया है वायरल पर्चे में

पर्चे में लिखा है कि जिस धरती पर अमन का खून गिरा है, उसे बंजर बना देंगे. साथ ही पूरे धनबाद को शमशान घाट बना देने की धमकी दी है. इसके अलावा धनबाद के कोयला और लोहा कारोबार से जुड़े व्यापारियों से रंगदारी की मांग की गयी है. उन्होंने आगे लिखा कि अभी संजीव का दरवाजा फाड़े हुए हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वह शहर के लोगों को चुन चुन कर मारेगा. उन्होंने कहा है कि अमन सिंह का वचन पूरा होगा.

Also Read: दुबई में कैद झारखंड के 14 मजदूर, पेट की आग बुझाना भी हुआ मुश्किल, सरकार से वतन वापसी की गुहार

दो बम फेंका गया था सिंह मेंशन में

धनबाद के सिंह मेंशन में पहला सुतली बम रात के लगभग 11.20 बजे झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन के अंदर फेंका गया था, जबकि दूसरा बम बाहर सड़क की ओर फेंका गया. दोनों धमाके लगभग एक ही समय पर हुए. इस हमले के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जतायी जा रही है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई घरों के लोग नींद से जाग गये. कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मची रही. हालांकि अंधेरे का फायदा आरोपी भागने में सफल रहे. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

Also Read: झारखंड नगर निकाय चुनाव: आरक्षण की गुगली में क्लीन बोल्ड हुए दिग्गज, पत्नियों के भरोसे रसूख बचाने की सियासी जंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >