Saraikela News: करीम नगर के सिर सजा जीत का ताज: शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, इनाम में मिले 7 लाख रुपये

Tilka Manjhi Trophy 2026: सरायकेला के कोलाबीरा में आयोजित दो दिवसीय शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में करीम नगर की टीम ने खिताबी जीत दर्ज कर 7 लाख रुपये का इनाम जीता. प्रतियोगिता में कुल 17 लाख रुपये की इनामी राशि बांटी गई, जिसमें नेताजी स्पोर्टिंग उपविजेता रही.

Saraikela News, सरायकेला (शचींद्र कुमार दाश): सरायकेला जिले के कोलाबीरा स्थित फुटबॉल मैदान में एटीएफए (ATFA) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन हुआ. रोमांचक मुकाबलों से सजे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में करीम नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत अपने नाम की. विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

नेताजी स्पोर्टिंग ने किया कड़ा संघर्ष

फाइनल मुकाबले में नेताजी स्पोर्टिंग की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा. उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं, सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली दोनों अन्य टीमों को ढाई-ढाई लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया. इस प्रकार प्रतियोगिता में चौथे स्थान तक की टीमों के बीच कुल 17 लाख रुपये की इनामी राशि वितरित की गई.

Also Read: दुकान से लौटे और लगा ली फांसी: धनबाद के व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी की मौत, पत्नी ने शव छूने तक से किया इनकार

अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

समापन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने मैदान में पहुंचकर हजारों दर्शकों का अभिवादन किया और खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया. आयोजन समिति की सराहना करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का काम करते हैं और इससे राज्य की खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलती है.

गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी ज्योति सेनापति, रामकृष्ण फोर्जिंग के शक्तिपदों सेनापति, बॉबी सिंह, मुख्य संयोजक मो. अख्तर हुसैन, सुषेन मार्डी, रविंद्र मंडल, मो. करीम, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, अध्यक्ष लालमोहन महतो और शिवनंदन किस्कु की महत्वपूर्ण भूमिका रही. देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हजारों खेल प्रेमियों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया. दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए हर मुकाबले का भरपूर आनंद लिया. आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे बड़े खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही.

Also Read: दहशत का लेटर: अमन सिंह गैंग ने ली धनबाद के सिंह मेंशन पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >