धनबाद के सोनापानी बूढ़ा शिव महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार, महाभारत काल में पांडवों ने कराया था निर्माण

Shivratri 2025: महाशिवरात्रि में धनबाद के सोनापानी बूढ़ा शिव महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है. इसका निर्माण महाभारत काल में पांडवों ने कराया था.

धनबाद : महाशिवरात्रि के अवसर पर धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित सोनापानी बूढ़ा शिव महादेव मंदिर में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है. यह मंदिर सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है. खास बात ये है कि इस मंदिर में कोई पुजारी नहीं है. श्रद्धालु खुद से ही इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं.

पांडवों ने कराया था मंदिर का निर्माण

धनबाद के सोनापानी बूढ़ा शिव महादेव मंदिर का निर्माण महाभारत काल में पांडवों ने कराया था. नक्काशीदार पत्थर और पत्थरों पर लिखित ऐतिहासिक लिपि यह पुष्टि करता है कि इसका निर्माण पुरातत्व काल में हुआ था. कभी इस जगह तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क बनी हुई थी. लेकिन फिलहाल यह प्रशासन और नेताओं की उदासीन रवैये के कारण खत्म हो गया है. एकीकृत बिहार के समय टुंडी के विधायक रह चुके सत्यनारायण दुदानी ने उक्त जगह को ऐतिहासिक मानते हुए यहां की मिट्टी को भू-वैज्ञानिकों द्वारा पुरातत्व विभाग के पास जांच के लिए भेजवाया था. इसके बाद की रिपोर्ट किसी को नहीं मिली.

Also Read: OTT Platform: जानिए, किन कारणों से तेजी से बढ़ रहा है भारतीय ओटीटी बाजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >