Dhanbad News: ‘शाम-ए-सूफ़ियाना’ ने बिखेरा जादू, रूहानी संगीत में डूबा शहर

धनबाद क्लब में ‘शाम-ए-सूफ़ियाना’ कार्यक्रम का आयोजन. सूफ़ी संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित सदस्यों और अतिथियों को देर रात तक बांधे रखा

धनबाद क्लब में आयोजित “शाम-ए-सूफ़ियाना” कार्यक्रम ने शनिवार को पूरे माहौल को आध्यात्मिक और संगीतमय बना दिया. सूफ़ी संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित सदस्यों और अतिथियों को देर रात तक बांधे रखा. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह क्लब अध्यक्ष आदित्य रंजन ने किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सूफ़ी बैंड हमसूफी की लाइव प्रस्तुति रहा. बैंड की कव्वालियों और सूफ़ी गीतों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और वाहवाही से गूंज उठा. रूहानी संगीत के सुरों ने उपस्थित लोगों को भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव से भर दिया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपायुक्त आदित्य रंजन, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) मो. नौशाद आलम, डीएफओ विकास पालीवाल और डीआरएम अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित थे. सभी ने आयोजन की भव्यता व उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना की.

कार्यकारिणी की सक्रिय भूमिका, यादगार बनी शाम

इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब की कार्यकारिणी की अहम भूमिका रही. वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन गोयनका, उपाध्यक्ष रूपेश बंसल, सचिव अतुल डोकानिया समेत सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. चेतन गोयनका व अतुल डोकानिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सदस्यों को सांस्कृतिक और आत्मिक अनुभव देना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >