बाजार समिति के सात गोदाम व 18 दुकान हुए खाली

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है जिला प्रशासन

धनबाद.

बाजार समिति में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र को लेकर सात गोदाम व 18 दुकानों को खाली कर दिया गया. शुक्रवार से गोदामों की सफाई शुरू कर दी गयी है. गोदाम व दुकानों को ह्वाइटवाश कराया जा रहा है. इसके बाद डिमार्केशन का काम शुरू होगा. बाजार समिति प्रशासन के मुताबिक 20 अप्रैल के पहले सफाई का काम पूरा कर लिया जायेगा. 22 अप्रैल को स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र के लिए जिला प्रशासन को हैंड ओवर कर दिया जायेगा. जिला प्रशासन ने एक अप्रैल 2024 से बाजार समिति के सात गोदाम व 18 दुकानों को अधिग्रहण कर लिया है. छह जून तक गोदाम व दुकान जिला प्रशासन के अधीन रहेगा. इसके बाद गोदाम व दुकान जिनका आवंटन है, उन्हें हैंडओवर कर दिया जायेगा.

चुनाव कार्य में लगे वोलेंटिएर्स को दिया प्रशिक्षण :

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान के दिन मतदाताओं की कतार प्रबंधन करने, दिव्यांग/वरिष्ठ मतदाताओं को सहायता आदि करने के लिए मतदान केंद्रों पर तैनात किये जाने वाले प्रस्तावित वॉलिंटियर्स को उनके कर्तव्यों से अवगत कराने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. प्रखंड सभागार बलियापुर में आयोजित शिविर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार हुआ. विदित हो बलियापुर प्रखंड के सभी 195 मतदान केंद्रों में वॉलिंटियर्स की तैनाती की जाएगी, जिनकी उम्र 14 से अधिक व 18 वर्ष से कम है. वॉलिंटियर्स द्वारा मतदाताओं को कतारबद्ध किया जायेगा. दिव्यांग, वरिष्ठ व शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहायता प्रदान की जायेगी. मतदान केंद्रों में तैनात वॉलिंटियर्स दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं के लिए उपलब्ध व्हीलचेयर के प्रभारी होंगे व दिव्यांग मतदाताओं को सहायता प्रदान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >