Dhanbad News: इन्वेंटिव 2026 : सात स्टार्टअप को 55 लाख से पांच करोड़ तक की सीड फंडिंग

टेक्समिन ने इंडस्ट्रीज के साथ किये अहम एमओयू, माइनिंग इनोवेशन को मिला नया बल

इन्वेंटिव 2026 के दौरान आइआइटी आइएसएम धनबाद के टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन रिसर्च पार्क टेक्समिन ने सात स्टार्टअप को 55 लाख से पांच करोड़ रुपये तक की सीड फंडिंग देने का ऐलान किया है. यह पहल माइनिंग और डीप-टेक सेक्टर में इनोवेशन व स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. शिक्षा मंत्रालय के इस प्रमुख आरएंडडी मेले में देशभर के शीर्ष संस्थान, स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए. टेक्समिन को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का सहयोग मिला है, जिसने इसे माइनिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभायी है.

स्टार्टअप्स को मिला बड़ा सपोर्ट

टेक्समिन ने जिन स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेशन और फंडिंग देने की घोषणा की है, उनमें प्रमुख रूप से स्प्राय फील्ड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, नावैक्सन टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड, मैक्सेलएस टेकवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, रेससीएमएम एंड टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, वेलास्त्रा प्राइवेट लिमिटेड के अलावा दो और स्टार्टअप शामिल हैं. इन स्टार्टअप्स को फंडिंग के साथ अत्याधुनिक लैब सुविधाएं, तकनीकी सहयोग और मेंटरशिप भी दिये जायेंगे, ताकि वे माइनिंग और क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर के लिए उपयोगी तकनीक विकसित कर सकें.

टेक्समिन ने किये चार बड़े एमओयू

कार्यक्रम के दौरान टेक्समिन ने इंडस्ट्री के साथ चार अहम समझौते किये हैं. इनमें एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के साथ माइनिंग टेक्नोलॉजी और रिसर्च सहयोग के लिए, एजिलेंट टेक्नोलॉजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एनालिटिक्स लैब स्थापना के लिए, एंटोन पार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एडवांस मटेरियल कैरेक्टराइजेशन और टेक्नोट्रोव सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ सिमुलेशन और ट्रेनिंग लैब के लिए एमओयू किये गये हैं.

टेक्समिन बना इनोवेशन का केंद्र

टेक्समिन, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा स्थापित एक सेक्शन आठ कंपनी है, जो आइआइटी आइएसएम धनबाद में संचालित होती है. यह आइओटी, एआई, मशीन लर्निंग, ड्रोन, रोबोटिक्स और सैटेलाइट इमेजिंग जैसी तकनीकों के जरिए माइनिंग सेक्टर की चुनौतियों का समाधान विकसित कर रहा है. इसका उद्देश्य सुरक्षित, स्मार्ट और सतत माइनिंग को बढ़ावा देना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >