हाजीपुर जोन के सीनियर चीफ इंजीनियर ने किया कतरासगढ़ का निरीक्षण

अभियंता ने किया कतरासगढ़ का निरीक्षण

कतरास

. सोमवार को हाजीपुर जोन के सीनियर चीफ इंजीनियर अखिलेश कुमार ने अमृत भारत योजना के तहत कतरासगढ़ स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने रेलवे का नक्शा देखा और प्राइवेट फिनकॉन कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. निर्माण में हो रहे विलंब एवं टेंडर के अनुरूप कार्य नहीं किये जाने पर अधिकारियों को फटकार लगायी. मौके पर रेलवे के गति शक्ति विभाग के रामस्वरूप सिंह, सीनियर ऑर्डिनेशन प्रदीप कुमार, आइडब्ल्यू राजेश पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >