कोयला भवन में गूंजा देशभक्ति का संदेश, सीएमडी बोले तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुंचायें

बीसीसीएल मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएमडी मनोज अग्रवाल ने सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को कोयला भवन मुख्यालय में ‘सेल्फी विद हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की. सीएमडी ने तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

अभियान को जनांदोलन बनाने पर बल

सीएमडी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न प्रतिनिधियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ में अपनी सहभागिता दर्ज करायी.

इनकी थी सहभागिता

कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) राजीव कुमार सिन्हा तथा निदेशक (वित्त) राजेश कुमार मौजूद रहे. इसके अलावा विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड व महिला कल्याण समिति के प्रतिनिधि और मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >