नाबालिग प्रेमी युगल फरार, परिजन परेशान

बेंगाबाद : वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद मौका देखकर प्रेमी युगल शुक्रवार की रात फरार हो गया. दोनों नाबालिग बताये जाते हैं. मामला बेंगाबाद प्रखंड का है. बताया जाता है कि लड़की के घर के सामने लड़का मजदूरी करता था. इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई. दोनों के परिजनों को इसकी भनक […]

बेंगाबाद : वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद मौका देखकर प्रेमी युगल शुक्रवार की रात फरार हो गया. दोनों नाबालिग बताये जाते हैं. मामला बेंगाबाद प्रखंड का है. बताया जाता है कि लड़की के घर के सामने लड़का मजदूरी करता था. इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई. दोनों के परिजनों को इसकी भनक भी लगी थी. घटना के 24 घंटे बाद भी नाबालिग प्रेमी युगल का सुराग नहीं मिल पाया है. इधर, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >