धनबाद जिले में अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सभी थाना व ओपी क्षेत्रों में व्यापक औचक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया. इसके तहत बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी), पेट्रोल पंप व अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया.
अभियान के दौरान सभी थाना व ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों व प्रतिष्ठानों का दौरा कर सुरक्षा मानकों की जांच की. पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों, ज्वेलरी दुकानदारों, सीएसपी संचालकों एवं पेट्रोल पंप प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा.Dhanbad News: जिलेभर में की गयी व्यापक सुरक्षा ऑडिट, बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों की सघन जांच

Dhanbad News: जिलेभर में की गयी व्यापक सुरक्षा ऑडिट, बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों की सघन जांच
Copied link
एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चला औचक सुरक्षा जांच अभियान. सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड और तलाशी व्यवस्था की हुई समीक्षा