संवाददाता, धनबाद.
समावेशी शिक्षा अंतर्गत शून्य से 18 साल के दिव्यांग बच्चों के लिए जांच सह सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 10 जून से शुरू होगा. इसके प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर समावेशी रथ को रवाना किया. जिले में यह कैंप 10 से 20 जून तक संचालित किया जाएगा. इसमें अलीमको के डॉक्टर आकर दिव्यांग बच्चों की जांच करेंगे एवं पूर्व में जांच किए गए बच्चों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे. शिविर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगा.कब-कहां लगेगा कैंप :
कैंप 10 जून को पूर्वी टुंडी, 11 को टुंडी, 12 को धनबाद, 13 को बलियापुर, 14 को झरिया, 15 को गोविंदपुर, 18 को निरसा, 19 को बाघमारा, 20 को ताेपचांची प्रखंड में आयोजित होगा. समावेशी रथ को विदा करते समय अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार, प्रभाग प्रभारी डॉ मीतू सिन्हा, प्रदीप कुमार रवानी, रमन कुमार सिंह, अशोक कुमार तथा अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
