आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर करने की मांग, एक सितंबर को धनबाद में सवर्ण समाज निकालेगा आक्रोश रैली

धनबाद में सवर्ण समाज एक सितंबर को आरक्षण व्यवस्था को जाति के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर एक बड़ी आक्रोश रैली आयोजित कर रहा है. इस रैली की तैयारियों और व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई है.

धनबाद सवर्ण समाज की ओर से एक सितंबर को प्रस्तावित आक्रोश रैली की सफलता को लेकर रविवार को रंगूनीबाड़ी में बैठक हुई. बैठक में रैली की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी. समाज के लोगों ने एकजुट होकर एक सितंबर को धनबाद पहुंचने का आह्वान किया.

आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग

समाज के अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज की प्रमुख मांग आरक्षण व्यवस्था को जाति के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की है. उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए. इसी मांग को लेकर समाज की ओर से आक्रोश रैली आयोजित की जा रही है.

जिला परिषद मैदान से निकलेगी रैली

बताया गया कि एक सितंबर को सवर्ण समाज के लोग धनबाद के जिला परिषद मैदान में जुटेंगे. यहां से आक्रोश रैली के रूप में रंधीर वर्मा चौक तक मार्च निकाला जायेगा. रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन धनबाद उपायुक्त को सौंपा जायेगा.

कतरास-बाघमारा में चलाया जनसंपर्क अभियान

रैली की सफलता को लेकर कतरास-बाघमारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया है. रविवार की बैठक में अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.

बैठक में पिंटू महथा, नीपू सिंह, गोपाल सिंह, चंद्रिका प्रसाद सिंह, कामदेव सिंह, राम बालक सिंह, उदय सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह, अरुण सिंह, गौतम सिंह, मुकेश सिंह, मुन्ना सिंह, उमेश सिंह, गोविंद सिंह, विकास सिंह और जय नारायण सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >