Dhanbad News: अपराजिता सम्मान समारोह में नारी शक्ति को सलाम

16 प्रेरणादायी महिलाओं व उनके द्वारा संचालित संगठनों को मिला सम्मान. हास्य कवि सम्मेलन में शंभू शिखर, अमित शुक्ला और पद्ममिनी शर्मा ने बांधा समां

नारी शक्ति के सम्मान और उनके अद्वितीय योगदान को पहचान देने के उद्देश्य से प्रभात खबर द्वारा रविवार को कोयलानगर स्थित बीसीसीएल सामुदायिक भवन में ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन में शहर की 16 प्रेरणादायी महिलाओं और महिला संगठनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा, खेल, विज्ञान और उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज में अपनी अलग पहचान बनायी है.

सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही. दोनों अतिथियों ने सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और इनके प्रयासों से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा मिलती है. समारोह का उद्देश्य न केवल महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना था, बल्कि समाज में महिला सशक्तीकरण के संदेश को और मजबूत करना भी रहा. इस दौरान हास्य कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भर दिया, जिससे माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया.

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका अहम

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. सभी ने सम्मानित महिलाओं को समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि इनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे. इससे पूर्व मुख्य अतिथि उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के साथ केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से सुरजीत शाह व अमित शुक्ला, यूरोलॉजिया से ऋत्विक टिबरेवाल, सूर्या रियलकॉन से प्रियंका सिंह व संतोष सिंह, निवेद योगा स्टूडियो से जावेद खान, अशोका बिल्डर्स के अशोक पांडेय तथा द्वारका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी से मदन और डॉ. चंदन शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की.

हास्य कवि सम्मेलन

समारोह के दौरान हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया. अध्यक्षता प्रख्यात हास्य कवि शंभू शिखर ने की. कवि अमित शुक्ला और कवयित्री पद्ममिनी शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब हंसाया और कार्यक्रम में मनोरंजन का माहौल बनाया. आयोजन को सफल बनाने में सेनको गोल्ड, केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, 99 ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री, यूनाइटेड डेवलपर्स, यूरोलॉजिया, एमएस डेवलपर एंड बिल्डर, अलौकिक ग्रुप, आविष्कार डायग्नोस्टिक्स, सूर्या रियलकॉन, निवेद योगा स्टूडियो, फोकस, बड्स गार्डेन स्कूल, अशोका बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, द्वारका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी समेत कई संस्थानों का सहयोग रहा.

इन्हें मिला सम्मान

इस अवसर पर बीआइटी सिंदरी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निरुपमा, आईआईटी आईएसएम की डॉ. मधुलिका गुप्ता, बीबीएमकेयू की डॉ. ताप्ति चक्रवर्ती, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शर्मीला रानी, निरसा की डॉ. अवंतिका, एपीओ डॉ. मीतू सिन्हा, चिकित्सक डॉ. श्वेता, नशा उन्मूलन समिति की सुंदरी देवी, छात्रा सृष्टि मिश्रा, लॉन बॉल खिलाड़ी कविता कुमारी, नृत्य शिक्षिका रिकी बागची, उद्यमी नंदिता सिंह, शूटर आर्ची कोमल, मुर्गी पालन उद्यमी पूनम कुमारी, तथा समाज सेवा से जुड़े महिला संगठन और जीतो इंडिया महिला समिति को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >