पूर्वी टुंडी में सहकार भारती का अभ्यास वर्ग संपन्न, समाज और सहकारिता के विस्तार पर मंथन

धनबाद के पूर्वी टुंडी में सहकार भारती का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस दौरान सहकारिता के विस्तार और समाज में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई. झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के करीब 40 प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया.

पूर्वी टुंडी. धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी स्थित शाश्वत वाटिका, शंकरडीह में सहकार भारती के उत्तर पूर्व भारत के विभाग प्रमुखों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को संपन्न हुआ. अभ्यास वर्ग में सहकारिता के विस्तार और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गयी.

कार्यक्रम का उद्घाटन चेतना महाविद्यालय के संस्थापक सह नंदीग्राम के संरक्षक शैलेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. प्रथम दिन के अभ्यास वर्ग में सहकार भारती के उत्तर पूर्व भारत प्रभारी विनय खटावकर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केशव हड़ोदिया मौजूद रहे.

झारखंड समेत तीन राज्यों के 40 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में झारखंड के पांचों प्रमंडल उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान, पलामू और संथाल परगना के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल के करीब 40 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सहकार भारती के कार्य विस्तार और सहकारिता की उपयोगिता को लेकर परिचर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: झरिया की संस्कृत पाठशाला में गणेश चतुर्थी पर विशेष अभ्यास, बच्चों ने किया श्लोकों का पाठ

अंतिम सत्र में सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया शामिल हुए. उन्होंने कहा कि समाज आगे और सत्ता पीछे की परिकल्पना से ही समाज का समग्र विकास संभव है. वर्तमान समय में समाज को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक बदलाव की जरूरत है. सहकारिता के माध्यम से समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए.

प्रदेश व जिला पदाधिकारी रहे मौजूद

अभ्यास वर्ग में सहकार भारती धनबाद जिला अध्यक्ष सरोज कुमार, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पाठक, प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह, उपाध्यक्ष नयन कुमार कमल, प्रदेश संगठन मंत्री भारत भूषण समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. बिहार प्रांत के अध्यक्ष रामदयाल जी सहित करीब 20 प्रतिभागियों ने भी अभ्यास वर्ग में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagwat das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >