Dhanbad News: एडवांस्ड वेपन सिमुलेटर से आरपीएफ जवानों को मिलेगा प्रशिक्षण

आरपीएफ जवानों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण देने को लेकर पूर्व मध्य रेल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसे लेकर रेलवे प्रशासन एडवांस्ड वेपन सिमुलेटर खरीदेगा.

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा जवानों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण देने को लेकर पूर्व मध्य रेल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसे लेकर रेलवे प्रशासन एडवांस्ड वेपन सिमुलेटर खरीदेगा. इसके माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों को बिना वास्तविक गोली-बारूद के प्रशिक्षण दिया जा सकेगा.

एक सेट सिमुलेटर की होगी खरीदारी

रेल प्रशासन एक सेट एडवांस्ड वेपन सिमुलेटर खरीदने की तैयारी कर रहा है. यह चार लेन वाला वायरलेस सिस्टम होगा, जिसमें इंसास राइफल और एके-47 के डमी हथियार शामिल रहेंगे. सिमुलेटर का उपयोग जवानों को विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, निशानेबाजी कौशल विकसित करने तथा ऑपरेशन संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है. इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के साथ सुरक्षा मानकों को भी मजबूती मिलेगी.

बिना गोली-बारूद के होगा वास्तविक प्रशिक्षण

एडवांस्ड वेपन सिमुलेटर एक डिजिटल प्रशिक्षण प्रणाली है, जिसमें जवानों को वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव कराया जाता है. कंप्यूटर आधारित इस प्रणाली में निशानेबाजी, लक्ष्य पहचान, प्रतिक्रिया समय और हथियार संचालन का अभ्यास कराया जाता है.

वर्तमान में वास्तविक हथियाराें से होता है प्रशिक्षण

वर्तमान में नये जवानों को डमी से प्रशिक्षण देने के बाद वास्तविक हथियार दिये जाते हैं. अब एडवांस्ड वेपन सिमुलेटर के आने पर प्रशिक्षण और बेहतर होगा. गोलियों की भी बचत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >