मवेशी व सीमेंट लदे ट्रक में टक्कर, 2 चालकों की मौत, 13 पशु भी मरे

Road Accident: सड़क हादसे में घटनास्थल पर दोनों चालकों की मौत के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से दोनों का शवों को वाहन से बाहर निकाला. इसमें सिमेंट लदे ट्रक के चालक की पहचान उमेश कुमार दास (22 वर्ष) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव निवासी के रूप में हुई है. वहीं मवेशी लदे ट्रक चालक की पहचान अली राज खान नालंदा बिहार के रूप में हुई.

Road Accident| गिरिडीह जिले के गांडेय में रविवार अहले सुबह 2 वाहनों में भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये और चालकों की मौत हो गयी. घटना गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भलपहरी पुल के पास की है. जानकारी के अनुसार मवेशी लदा ट्रक संख्या बीआर 27जी 6500 गिरिडीह की ओर से धनबाद की ओर जा रहा था. वहीं वहीं सीमेंट लदा वाहन संख्या जेएच 10 सीई 6705 सिंदरी से गिरिडीह की ओर आ रहा था. इस बीच भलपहरी पुल के पास दोनों वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गयी.

दुर्घटना के बाद वहां पहुंची भीड़. फोटो : प्रभात खबर

बिहार का था मवेशी लदे ट्रक का चालक

सड़क हादसे में घटनास्थल पर दोनों चालकों की मौत के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से दोनों का शवों को वाहन से बाहर निकाला. इसमें सिमेंट लदे ट्रक के चालक की पहचान उमेश कुमार दास (22 वर्ष) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव निवासी के रूप में हुई है. वहीं मवेशी लदे ट्रक चालक की पहचान अली राज खान नालंदा बिहार के रूप में हुई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई पशु घायल

टक्कर में13 पशुओं की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक पशु घायल हो गये. घटना के बाद सभी मवेशियों को नीचे उतारा गया. मृत पशुओं को गड्ढा खोद व नमक डालकर दफना दिया गया. वहीं स्वस्थ व घायल पशुओं को पुलिस ने ग्रामीणों को जिम्मेनामा में सौंप दिया. ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार सिंह चिरंजीवी ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों वाहन के चालकों की मौत हो गयी. वहीं एक दर्जन से अधिक पशु भी मरे.

इसे भी पढ़ें

नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने सांसदों, विधायकों को बनाया पर्यवेक्षक, जानें किसको कहां की जिम्मेदारी मिली

झारखंड की ये रेल लाइन कई राज्यों के लिए बनेगी वरदान, कोलकाता से मुंबई की दूरी होगी 400 किलोमीटर कम

फिल्ममेकर लाल विजय शाह देव कोरोना से संक्रमित, झारखंड का पहला मामला

Viral Video: क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर सदमे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >