धनबाद में कार चालक ने बाइक को ठोका, युवती को कुचलकर भागा, पुलिस ने तोपचांची में पकड़ा

Road Accident in Dhanbad: धनबाद में एक कार ने बाइक को ठोकर मार दी. इसके बाद युवती को कुचलकर भागा. तोपचांची में पुलिस ने कार चालक को पकड़ा.

Road Accident in Dhanbad: धनबाद में कार के धक्के से सरायढेला के कार्मिक नगर की रहने वाली पूनम कुमारी (26) की रविवार को मौत हो गयी. रविवार दोपहर वह प्रेम रजक नामक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर जमीन देखने एटलेन के रास्ते मेमको मोड़ की ओर जा रही थी. इसी दौरान लेमन चिल्ली के समीप पीछे से आ रही इनोवा कार (जेएच 01 पी 6801) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर सवार प्रेम रजक और पूनम कुमारी दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक पूनम को रौंदते हुए भाग खड़ा हुआ. उसने कार पूनम के ऊपर चढ़ा दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एशियन जालान अस्पताल में भर्ती करवाया. इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गयी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पकड़ाया वाहन

एटलेन में जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां की चाय दुकान पर लोगों की भीड़ थी. भीड़ में खड़े किसी ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी और कार का नंबर भी बता दिया. बाद में पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र में उक्त कार चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एटलेन स्थित फर्नीचर दुकान में काम करती थी युवती

मृतका की बहन रुबी कुमारी ने बताया कि पूनम एटलेन स्थित राजेश गुप्ता नामक व्यक्ति की फर्नीचर की दुकान में काम करती थी. प्रेम रजक भी उसी दुकान में काम करता है. वह काफी दिनों से जमीन लेने की तैयारी में थी. इसी सिलसिले में प्रेम रजक के साथ वह जमीन देखने जा रही थी.

इसे भी पढ़ें

2 फरवरी को झारखंड के किस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर, यहां देखें एक-एक जिले का रेट

Indian Railways News: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, 2 ट्रेनों को कर दिया गया रद्द

झारखंड में अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा, रांची में उच्चतम पारा 30 डिग्री के पार

भाजपा नेता की हत्या की योजना बना रहे अमन साहू और राहुल सिंह गैंग के 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >