महात्मा ज्योति राव फुले की जयंती मनायी गयी

जगह जगह याद किये गये ज्योतिराव फुले

पूर्वी

टुंडी

. आंबेडकर क्लब लटानी में गुरुवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले व वीर सिदो-कान्हू की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने महानुभवों के चित्रों पर माल्यार्पण किया. मौके पर क्लब अध्यक्ष नीलकमल दास, शिक्षक रामप्रसाद दास, रवि दत्ता, रोहित कुमार, अजय दास, अजय कुमार, कुंदन, महेश्वर, प्रशांत, विक्की, गगन, पारस, अनु, तनु, नीतू, रॉकी आदि थे.

कतरास.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धनबाद महानगर की ओर से कतरास भाजपा कार्यालय में ज्योतिराव फुले की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरचंद बाउरी व संचालन महेश पासवान ने किया. इस दौरान श्री बाउरी ने ज्योतिराव फुले की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती जिला कार्यालय में मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर रामजीत भुईयां, रवींद्र विजन, आशीष पासवान, ललन पासवान, फूल जोशी, श्रीमंत बाउरी, राजेश हाड़ी, पवन दास, प्रमोद भुइयां, विनेश कुमार भुइयां, रमेश बाउरी, भोला बाउरी, सोना रजक, शिव पासवान, अमित कुमार कालिंदी, आनंद बाउरी, अमित भगत, फूलकुमारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >