धनबाद में 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, ओलावृष्टि का रेड अलर्ट

Red Alert: धनबाद में अगले 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने धनबाद में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है. कहा है कि 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. इससे पहले रांची के मौसम का मिजाज बदला. गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई.

Red Alert: धनबाद में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि होने वाली है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. तात्कालिक मौसम चेतावनी में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि अगले 2 से 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होगी. ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. इतना ही नहीं, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

रांची में गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश

इसके पहले राजधानी रांची में झमाझम बारिश शुरू हुई. सवा चार बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली. दिन में तेज धूप था, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने लगे, तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी. इसके बाद गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा होने लगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

उधर, रांची स्थित मौसम केंद्र के पूर्वामुमान पदाधिकारी ने धनबाद के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये. इसमें लोगों से कहा गया कि खराब मौसम को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण लें. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के आसपास बिल्कुल न रहें. पक्की छत के नीचे शरण लें. किसान भी खेतों में तब तक न जायें, जब तक मौसम सामान्य न हो जाये.

इसे भी पढ़ें

10 अप्रैल को आपके शहर में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, यहां चेक करें रेट

PHOTOS: देवघर आईएसबीटी की बढ़ी रौनक, बेहतर सुविधाओं के साथ बस सेवा शुरू

Watch Video: बदल गया रांची, रामगढ़ और खूंटी का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >