कतरास. श्री रानीबाजार दुर्गा पूजा समिति की ओर से डीएवी पूजा ग्राउंड में गुरुवार को विधिवत खूंटा पूजन कर दुर्गापूजा पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. पूजा-अर्चना के साथ ही भव्य पंडाल बनाने की तैयारियां शुरू हो गयीं.
पश्चिम बंगाल के कारीगर देंगे आकर्षक स्वरूप
समिति के अध्यक्ष बाबू रवानी और सचिव अभय सिंह ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक ‘मयूर पैलेस’ पंडाल बनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल से पहुंचे कुशल कारीगर पंडाल को आकर्षक और कलात्मक स्वरूप देंगे.
मेले में झूले और फूड कॉर्नर होंगे आकर्षण
पूजा मेले में आकर्षक झूले, रंग-बिरंगी लाइट सज्जा, मीना बाजार और विभिन्न फूड कॉर्नर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे. सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है.
मौके पर सह-सचिव हरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष छोटू पासवान, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्य, राजू सिंह, सुनील सिंह, मंटू राम, मुन्ना जहां, रणजीत गंभीर, रामदास सिंह, राजेश माकन और विनय केशरी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे. समिति सदस्यों ने पूजा को भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया.
