बरेरा : श्रावण की तीसरी सोमवारी पर चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया. आचार्य विपिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पूजन व महाआरती की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का प्रसाद वितरित किया गया. कार्यक्रम में रामराज मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे. इधर, तीसरी सोमवारी को लेकर बरोरा क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.
रामराज मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार

रामराज मंदिर चिटाहीधाम | Prabhat Khabar Network
Copied link
श्रावण की तीसरी सोमवारी पर चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार और महाआरती की गई। भक्तों ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।