Dhanbad News: राजेश व संदीप बने बीसीसीएल इंटर एरिया लॉन टेनिस टूर्नामेंट के चैंपियन

धनबाद के कोयला नगर स्थित ब्लैक डायमंड क्लब में आयोजित दो दिवसीय बीसीसीएल इंटर एरिया लॉन टेनिस टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ.

धनबाद के कोयला नगर स्थित ब्लैक डायमंड क्लब में आयोजित दो दिवसीय बीसीसीएल इंटर एरिया लॉन टेनिस टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को बीसीसीएल के निदेशक (वित्त) राजेश कुमार ने किया था. वहीं मुख्य अतिथि बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया. टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में राजेश कुमार निदेशक (वित्त) बीसीसीएल एवं संदीप कुमार प्रबंधक (ई एंड टी) ने विजेता का खिताब जीता. उपविजेता शिव शंकर उप प्रबंधक (जियोलॉजी) एवं सौरव कुमार झा उप प्रबंधक (एक्सकेवेशन) रहे. पुरुष एकल वर्ग में राकेश रौशन प्रबंधक (माइनिंग) विजिलेंस ने विजेता का खिताब जीता, जबकि उपविजेता महिप कोहान मंकर प्रबंधक (ई एंड टी) रहे. पुरुष वेटरंस एकल वर्ग में राजेश कुमार ने जीत दर्ज की. राजेश सिन्हा एचओडी (सी एंड बी/एएफ टू डी (एचआर)) उपविजेता बने. महिला युगल वर्ग में किरण रानी नायक प्रबंधक (एचआर) वेलफेयर एवं कसिका कुमारी प्रबंधक (ई एंड टी) ने विजेता का खिताब जीता. जबकि श्वेता सिंह प्रबंधक (आइएडी) एवं मधुस्मिता लाकड़ा वरिष्ठ प्रबंधक (एनईई) एचओडी उपविजेता रहीं. महिला एकल वर्ग में श्वेता सिंह विजेता बनीं. कसिका कुमारी ने उपविजेता रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >