जमाडोबा प्लांट की खराबी से झरिया में जलापूर्ति बाधित, जन्माष्टमी पर पानी नहीं मिलने से भड़के व्यापारी

झरिया में जलापूर्ति बाधित होने से जन्माष्टमी के दिन लोग परेशान हैं. व्यापारियों ने जमाडा विभाग के खिलाफ बैठक कर नियमित पानी सप्लाई की मांग की है.

झरिया कोयलांचल में पिछले दो दिनों से आंशिक जलापूर्ति होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जामाडोबा ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर पंप में खराबी और बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति प्रभावित रही. शुक्रवार की सुबह भी शहर के कई इलाकों में पानी नहीं पहुंचा. जन्माष्टमी के दिन जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों में खासा आक्रोश देखा गया.

जलापूर्ति की समस्या को लेकर झरिया शहर के व्यापारियों ने बैठक कर जमाडा विभाग के प्रति नाराजगी जतायी. व्यापारियों ने कहा कि जलापूर्ति बाधित होने की समस्या बार-बार सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में सार्थक पहल नहीं हो रही है.

दो दिनों से पानी की समस्या, लोगों में नाराजगी

व्यापारियों ने कहा कि पिछले दो दिनों से जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. त्योहार के दिन भी लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा. उन्होंने कहा कि जलापूर्ति नियमित समय पर होनी चाहिए, ताकि लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

व्यापारियों के अनुसार, गुरुवार को सुबह करीब तीन बजे पानी छोड़ा गया था, जबकि शुक्रवार को करीब 10 बजे जलापूर्ति शुरू हुई. उन्होंने जलापूर्ति का समय निर्धारित करने और उसी के अनुसार नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने की मांग की.

ये भी पढ़ें: धनबाद में आवारा कुत्तों के हमले में घायल 5 साल की बच्ची की मौत, वजह अभी स्पष्ट नहीं

नियमित जलापूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

बैठक में व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और नियमित समय पर पानी नहीं मिला, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे. व्यापारियों का कहना था कि शहर की बड़ी आबादी जलापूर्ति पर निर्भर है, ऐसे में बार-बार उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है.

बैठक में उपेंद्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, प्रदीप तुलस्यान, देवी बागड़िया, बसंत अग्रवाल, अरिंदम बनर्जी, ललन गुप्ता, हीरा गुप्ता और राजेश शर्मा समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >