विश्वकर्मा परियोजना में हजारों की संपत्ति चोरी

विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में सामानों की चोरी की गयी है.

बस्ताकोला

. धनसार विश्कर्मा प्रोजेक्ट में रविवार की रात चोरों के दल ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान वेल्डिंग रूम का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपये के टूल्स की चोरी कर ली. परियोजना डिस्पैच के समीप खड़े एक ब्रेकडाउन वाहन से करीब दो सौ लीटर डीजल की चोरी कर ली. जब कुछ कर्मियों की नजर उन पर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे. उसके बाद चोरों के दल ने गाली गलौज शुरू कर दी. कर्मियों का कहना था कि परियोजना में जगह-जगह सीआइएसएफ तथा आंतरिक सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती रहती है. बावजूद चोरों का तांडव आये दिन परियोजना क्षेत्र में देखने को मिलता है. प्रबंधन चोरी हुए सामानों के आकलन में जुटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >