हीरालाल पांडेय
Dhanbad: बरवाअड्डा पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए लाये गये अपराधी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गायडेरा निवासी सोनू दर्जी ऊर्फ मंजूर आलम (पिता- मोहम्मद कुदूस) के खिलाफ कांड संख्या 11/2026 दर्ज कर सोमवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में बरवाअड्डा पुलिस ने बताया कि सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा हुआ था. प्रिंस खान और गोपी खान द्वारा व्यवसायियों, बीसीसीएल के ठेकेदार, आउट सोर्सिग कंपनियों के संचालकों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को डरा, धमकाकर वसूले गये पैसे को सोनू दर्जी प्रिंस से संपर्क कर जमीन खरीद, ब्रिकी के कारोबार में लगाता था.
प्रिंस खान गिरोह को पहुंचाता था हथियार
इसके अलावा सोनू दर्जी वसूली के पैसे से हथियार खरीदकर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों को उपलब्ध कराता था. सोनू दर्जी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. फिर उसकी निशानादेही पर गोविंदपुर में झाड़ियों में छुपाकर रखे गये हथियार को पुलिस ने जब्त किया. इसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, पुलिस गोविंदपुर के एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
बरामद सामान
बरामद सामान में एक सिंगल शॉट देशी रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल शामिल हैं.
आपराधिक इतिहास
सोनू दर्जी उर्फ मंजूर आलम के खिलाफ गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 170/08 व 244/23, बलियापुर थाना में कांड संख्या 25/09 व 24/09 और बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 297/25 दर्ज है.
ये भी पढ़ें…
Dhanbad: कुसुंडा के गोधर में भू-धसान से दहशत, तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में दरार
Dhanbad: डुमरा से बच्चे के साथ एक महिला रहस्यमय ढंग से गायब, अपहरण होने की आशंका
