Dhanbad News : राष्ट्रपति आज धनबाद में, एयरफोर्स ने की ट्रॉयल लैंडिंग, टेक ऑफ

11.40 बजे एयरपोर्ट पर करेंगी लैंड, 3.00 बजे प्रस्थान सुरक्षा के कड़े इंतजामचप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को धनबाद आयेंगी. वह आइआइटी आइएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उनके दौरे को ले कर गुरुवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर ट्रॉयल लैंडिंग एवं टेक ऑफ किया. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से आइआइटी आइएसएम सड़क मार्ग से आयेंगी. जिला एवं पुलिस प्रशासन ने एयरपोर्ट से ले कर कार्यक्रम स्थल तक ड्राइ रन किया. महामहिम के दौरे को ले कर शहर सज-धज कर तैयार है. साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये हैं. आठ आइपीएस, 25 डीएसपी सहित 800 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है.

तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से दुर्गापुर एयरपोर्ट से 11.40 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचेंगी. हवाईअड्डा पर 10 मिनट तक रहेंगी. वहां से 11.50 बजे सड़क मार्ग से आइआइटी आइएसएम के लिए प्रस्थान करेंगी. दोपहर 12 बजे से आइआइटी आइएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. आइआइटी आइएसएम के गेस्ट हाउस में लंच एवं विश्राम की भी व्यवस्था की गयी है. अपराह्न तीन बजे राष्ट्रपति सड़क मार्ग से आइआइटी आइएसएम से बरवाअड्डा एयरपोर्ट जायेंगी. बरवाअड्डा से हेलीकॉप्टर से दुर्गापुर जायेंगी. दुर्गापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नयी दिल्ली जायेंगी.

कौन-कौन रहेंगी मौजूद :

कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू, पीएम के मुख्य सलाहकार डॉ पीके मिश्रा मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >