मंगलवार को धनबाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया. अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अड्डेबाजी, शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना था. पुलिस टीमों ने थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सुनसान इलाकों, स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास, मैदानों, मुख्य सड़कों के किनारे, बाजार क्षेत्र के पीछे के हिस्सों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की. जांच के दौरान कई जगहों पर बिना किसी उचित कारण के समूह बनाकर बैठे लोगों से पूछताछ की गयी. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए लोगों पर भी कार्रवाई की गई. विशेष अभियान के दौरान रात 9 बजे तक जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने लाकर सत्यापन और पूछताछ की गयी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.