Dhanbad News : वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तो दो बहनें चाकू लेकर पहुंचीं थाना

Dhanbad News : वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तो दो बहनें चाकू लेकर पहुंचीं थाना

Dhanbad News : बाघमारा पुलिस ने शुक्रवार को वारंटी बड़ा पांडेयडीह निवासी प्रभात भारती (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेल भेज दिया. उनके खिलाफ अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कार्यालय से जीआर० नं0-3763/17 के गैजमानतीय वारंट जारी किया गया था. वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर जैसे ही पुलिस ने थाना लाया. उसके पीछे-पीछे उनकी दो बहनें एवं मां भी थाना पहुंच कर हंगामा करने लगीं. दो बहनों के हाथ में चाकू था. बहनें पुलिस पर दबाव बना रही थी कि उसके भाई को छोड़ा जाये, नहीं तो वे भी अपनी कलाई काट कर जान दे देंगे. उसके बाद पुलिस पशोपेश में पड़ गयी. इसको लेकर घंटों भर ड्रामा चला. फिर पुलिस ने कड़ाई बरती और दोनों बहनों काबू में किया. घंटों भर महिला पुलिस की निगरानी में थामा में ही बैठा कर रखा, फिर शाम को हिदायत देकर छोड़ दिया. यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >