Dhanbad News: न्याय का अलख जगाने घर-घर जायें पीएलवी : न्यायाधीश

नेशनल लोक अदालत को लेकर मंगलवार को सिविल कोर्ट धनबाद में कार्यशाला.

नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निपटारा सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को सिविल कोर्ट धनबाद में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें जिले के तमाम पैरा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित थे. कार्यशाला में अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने पीएलवी को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर आम नागरिकों को लोक अदालत के लाभ बतायें और लंबित मामलों के आपसी समझौते के आधार पर निपटारे के लिए प्रेरित करें. कार्यशाला में अधिकार मित्रों को लोक अदालत की प्रक्रिया, सुलहनीय वादों की श्रेणियां, समझौते के माध्यम से न्याय प्राप्त करने के फायदों की जानकारी दी गयी. न्यायाधीश श्री टोपनो ने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों को नहीं प्राप्त कर पाते हैं. पैरा लीगल वॉलंटियर घर-घर जाकर लोगों को कानून, विभिन्न सरकारी योजनाओं, नेशनल लोक अदालत और उसके फायदे के प्रति जागरूक करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >