Dhanbad News: पैसा गबन मामले में टुंडी विधायक से मिले मस्जिद कमेटी के लोग

Dhanbad News: कमेटी ने आमिर खान को पार्टी से हटाने की लगायी गुहार

Dhanbad News: कमेटी ने आमिर खान को पार्टी से हटाने की लगायी गुहार Dhanbad News: मस्जिद कमेटी गुहीबांध के सचिव सह झामुमो नेता आमिर खान पर 11 लाख 40 हजार के गबन के मामले को लेकर रविवार को कमेटी के लोग टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से उनके आवास पर मिले. विधायक को मामले की पूरी जानकारी दी. साथ ही, कमेटी के लोगों ने अनुरोध किया कि ऐसे लोगों को झामुमो के किसी भी पद में रहने का कोई हक नहीं है. इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है. इसलिए अविलंब उन्हें पार्टी के पद से हटाया जाये. कमेटी के लोगों ने झामुमो के जिला कार्यालय से लेकर प्रखंड कमेटी को पत्र भेजा है. इधर, कमेटी के लोग आगे की रणनीति के लिये शीघ्र बैठक करने की बात कही. मौके पर आफताब सिद्दीकी, शमी अजहर, जियाउल हक, मो मोईन इदरिशी, मो पप्पू आदि थे. शनिवार की रात कमेटी के लोगों ने कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह से मिलकर गबन की राशि दिलाने का आग्रह किया था. कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है. दोनों पक्ष आपसी सहमति के लिये बैठक करेंगे. उसके बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >