Dhanbad News:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गजल संध्या झूमे लोग

Dhanbad News:पूर्वी टुंडी के शंकरडीह में शनिवार को आयोजित गजल संध्या कार्यक्रम में लोग झूम उठे. गायक शशांक शेखर ने गजलों से समां बांधा.

Dhanbad News: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद की ओर से पूर्वी टुंडी के शंकरडीह स्थित शाश्वत वाटिका में शनिवार को दीपावली सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान गजल संध्या में उपस्थित लोग झूम उठे. दिल्ली के गजल गायक शशांक शेखर ने एक से बढ़कर एक गजल प्रस्तुत कर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया. इस दौरान कार्यक्रम तालियों से गूंज उठा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों व गण्यमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.

दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि दीपावली के अवसर पर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है. ग्राहकों की संतुष्टि बैंक का प्रमुख लक्ष्य है. उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई दी. मौके पर मुख्य प्रबंधक यज्ञ मिश्रा, मुकेश कुमार, रजत नंदी, प्रबंधक शशि कुमार, जितेंद्र कुमार, राजीव रंजन सिंह, शाश्वत वाटिका के संचालक महेंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >