Dhanbad News: राष्ट्र की एकता व अखंडता के शिल्पकार थे सरदार पटेल : ढुलू महतो

Dhanbad News: मेरा युवा भारत व एनएसएस ने सरदार @150 के तहत निकाली पदयात्रा

Dhanbad News: मेरा युवा भारत व एनएसएस ने सरदार @150 के तहत निकाली पदयात्रा Dhanbad News: युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत व राष्ट्रीय सेवा योजना, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को पद यात्रा निकाली. पद यात्रा बीबीएमकेयू के पुराने कैंपस से आइटीआइ मोड़ धनबाद सर्किट हाउस, सिटी सेंटर, बीएसएस महाविद्यालय होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची. अध्यक्षता सांसद ढुलू महतो ने की. इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे. उन्होंने युवाओं से देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने युवाओं की भूमिका को राष्ट्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता के संवर्धन में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. विधायक राज सिन्हा ने सरदार पटेल के जीवन मूल्यों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरी पदयात्रा 21 नवंबर 2025 को चिरकुंडा में होगी. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, विवि एनएसएस समन्वयक डॉ मुकुंद रविदास, डॉ दलजीत, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, तारा देवी, सूबेदार जगदीप, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के साथ साथ 36 एनसीसी बटालियन के कैडेट, एनएसएस के सदस्य व कॉलेज के छात्र शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >