Dhanbad News : माघ पूर्णिमा में उमड़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे के हावड़ा-नयी दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव बढ़ गया है. प्रयागराज होकर चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. बुधवार को धनबाद व गोमो स्टेशन होकर चलने वाली तीनों राजधानी विलंब से चली, जिससे यात्री परेशान रहे. वहीं बीकानेर-हावड़ा, जम्मूतवी-टाटा, नंदनकानन एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय के बदले देर से चलायी गयी. गुरुवार को भी कई लंबी दूरी की ट्रेनों को चार घंटे विलंब से चलाने की घोषणा की गयी है.
देर से आयेगी ट्रेनें :
12302 नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस शाम 4:50 के बदले शाम 6:50 बजे प्रस्थान करेगी. इसके कारण ट्रेन गुरुवार को देर से पहुंचेगी. 12314 नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी शाम 4:30 के स्थान पर दो घंटे विलंब से शाम 6:30 पर रवाना होगी. 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस रात 10:30 के बदले चार घंटे विलंब से देर रात 2:30 बजे रवाना होगी. 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस दोपहर 2:20 के बदले चार घंटे विलंब से शाम 6:20 बजे, 20408 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस शाम 4:10 के स्थान पर चार घंटे विलंब से रात 8:10 बजे रवाना होगी. इसके कारण ट्रेनें विलंब से पहुंचेगी.13 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12495 बीकानेर-कालकाता प्रताप एक्सप्रेस सुबह 6:00 के बदले चार घंटे विलंब से 10:00 बजे, 12816 आनंदविहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस सुबह 7:30 के बदले चार घंटे विलंब से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी.
ये ट्रेनें भी लेट :
बीकानेर से सियालदह जानेवाली दुरंतो एक्सप्रेस बुधवार को 5.21 घंटे विलंब से पहुंची. वहीं नयी दिल्ली से हावड़ा जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस 3.21 घंटे विलंब से पहुंची है. ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
